IPL Me Sabse Jyada Six? – आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाला खिलाड़ी 2023

आपमें से ज्यादातर लोग आईपीएल तो जरूर देखते होंगे और वैसे भी इंडिया में बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी क्रिकेट के दीवाने होते हैं।

आईपीएल का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में एक चकाचोंद ग्राउंड का इमेज आता है जहाँ केवल छक्कों की बारिश प्लेयर के द्वारा की जा रही हो।

सभी गेम में अपना अपना एक रिकॉर्ड होता है और वो रिकॉर्ड कई अलग अलग प्लेयर के द्वारा काफी मेहनत से बनाए जाते हैं और यह रिकॉर्ड हमेशा टूटता भी रहता है।

आज के इस आर्टिकल में आपको आईपीएल की एक ऐसे ही ख़ास रिकॉर्ड के बारे में बताने वाला हूँ और वो रिकॉर्ड है की IPL Me Sabse Jyada Six किस प्लेयर ने लगाया है।

इसलिए अगर आप भी आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर का नाम जानने में काफी उत्सुक है तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि आपको इस रिकॉर्ड के बारे में सारी जानकारी मिल सकें।

Table Of Contents

आईपीएल क्या है और कब शुरुआत हुयी? (IPL kya hai)

IPL एक T20 टूर्नामेंट है जिसे हर साल इंडिया में आयोजित करवाया जाता है। इस आईपीएल मैच में भारत के अलावा अन्य देशो के भी कई खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

आईपीएल की शुरुआत अप्रैल 2008 में की गयी थी और इसकी शुरुआत BCCI और ललित मोदी के द्वारा की गयी थी। आईपीएल का आयोजन हर साल अप्रैल-मई महीनों में किया जाता है।

इस IPL टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेती है और सभी टीम में अलग अलग देश के खिलाड़ी मौजूद होते हैं और जिनमें से ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी ही होते हैं।

IPL ka full form?

IPL का फुल फॉर्म ‘Indian Premier League’ होता है। इसे हिंदी में ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ ही बोलते हैं।

IPL Me Sabse Jyada Six?

IPL Me Sabse Jyada Six

अगर t20 का मैच चल रहा हो और उसमें छक्का ना लगे तो उस मैच का मज़ा ही खत्म हो जाता है। आईपीएल के बारे में तो आपको पता ही होगा की इस गेम में हर गेंद पर बॉउंड्री लगाने की कोशिश रहती है।

आईपीएल में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते रहते हैं तो ऐसे में आप ये भी जानना चाहते होंगे की आईपीएल की मैच में अब तक किस प्लेयर ने सबसे ज्यादा छक्का लगाया है और रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इसलिए आज के इस आर्टिकल में आपको इन्ही रिकार्ड्स की बारे में सभी जानकारी देने वाला हूँ। आप जानेंगें की आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का किसने लगाया और सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में टॉप 10 प्लेयर कौन हैं।

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर का नाम?

अब आपको बताते हैं की, साल 2022 के आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किन प्लेयर ने लगाए थे और टॉप 10 प्लेयर की लिस्ट निचे बताई गयी है।

RankPlayerMatchTotal Six
1Jos Buttler1645
2Liam Livingstone1434
3Andre Russell1432
4K L Rahul1530
5Sanju Samson1626
6Quinton De Kock1523
7Rovman Powell1422
8Nitish Rana1422
9David Miller1522
10Dinesh Karthik1622

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर की लिस्ट? (Top 10 Player)

आईपीएल में कई ऐसे प्लेयर हैं जो लम्बे लम्बे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं जिनमें एम एस धोनी, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, पोलार्ड, AB de Villiers, आंद्रे रोशेल, जैसे कई खिलाड़िय़ों का नाम शामिल है।

तो आइए अब देखते हैं आईपीएल के मैच में अभी तक सबसे ज्यादा छक्का किन प्लेयर ने लगाया है और सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप 10 प्लेयर कौन हैं।

RankPlayerMatchTotal Six
1Chris Gayle142357
2AB de Villiers184251
3Rohit Sharma227240
4MS Dhoni234229
5Kieron Pollard189223
6Virat Kohli223218
7David Warner162211
8Suresh Raina205203
9Shane Watson145190
10Robin Uthappa205182

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले Top 5 प्लेयर के बारे में?

अब आपको उन सभी प्लेयर का नाम तो पता चल ही गया होगा जिन्होंने अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं तो चलिए अब छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर के बारे में थोड़ी थोड़ी जानकारी ले लेते हैं।

1. Chris Gayle

क्रिस्टोफर हेनरी गेल का जन्म किंग्स्टन, जमैका में 21 सितंबर 1979 को हुआ था और यह वेस्ट इंडीज के एक धकार खिलाड़ी रह चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का इन्होने ही लगाया है।

क्रिस गेल एक हार्ड-हिटिंग बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, जो कई प्रकार के शोट्स खेलते हैं और वह उपयोगी अंशकालीन दाई बाह की ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी करते हैं।

गेल एक सफल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए वनडे में 200 से अधिक मैच खेली है। इन्हे यूनिवर्सल बॉस के नाम से भी जाना जाता है और ये सबसे तेज़ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।

2. AB de Villiers

अब्राहम बेंजामिन डी विलियर्स का जन्म 17 फरवरी 1984 को प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। इन्हे आमतौर पर एबी डिविलियर्स के नाम से जाना जाता है।

एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हैं जो दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते थे। उन्हें वर्तमान पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

उनके पास बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड हैं, जिसमें दुनिया का सबसे तेज वन-डे इंटरनेशनल (ODI) 50, 100 और 150, एक दक्षिण अफ्रीकी द्वारा सबसे तेज टेस्ट शतक और एक दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज ट्वेंटी -20 अंतर्राष्ट्रीय (T20 अंतर्राष्ट्रीय) 50 शामिल हैं।

एबी डिविलियर्स आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दूसरे प्लेयर हैं और ये RCB टीम की तरफ से बैटिंग करते हैं।

3. Rohit Sharma

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था और अभी वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट के कप्तान हैं।

रोहित शर्मा एक सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक है और इनके नाम वनडे में एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है और इन्होने वनडे में 3 डबल सेंचुरी बनाया हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल में मुबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं और आईपीएल में सबसे सफल आईपीएल कप्तान भी हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले तीसरे प्लेयर की लिस्ट में शामिल हैं।

4. MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता क्यूंकि ये एक लीजेंड प्लेयर रहे हैं और भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं इन्होने अपने अंदर सभी ICC ट्रॉफी जीता है।

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी) का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था।

इन्हे कई तरह के पुरस्कार दिए गए हैं जिनमे पद्म भूषण, पद्म श्री और मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार जैसे कई और भी पुरस्कार शामिल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सर्वश्रेस्ट विकेटकीपर हैं और इनके नाम सबसे फ़ास्ट विकेट कीपिंग का रिकॉर्ड है। ये एक ऐसा प्लेयर हैं जिनके नाम रिकॉर्ड की लाइन लगी हुयी है।

धोनी आईपीएल में CSK टीम की तरफ से खेलते हैं और इन्होने अभी तक 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। ये शुरुआत से ही इस टीम की तरफ से कप्तानी करते आ रहे हैं।

इन्हे कैप्टन कूल, वर्ल्ड बेस्ट फिनिशर, माही जैसे और भी कई नाम से जाने जाते हैं। आईपीएल में फिनिशर की भूमिका बहुत ही अच्छे से निभाते हैं और लंबे लंबे छक्के मारकर सभी को एंटरटेन करते हैं।

5. Kieron Pollard

कैरोन पोलार्ड का जन्म 12 मई 1987 को वेस्ट इंडीज़ में हुआ और ये वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते थे।

पोलार्ड एक हरफनमौला खिलाड़ी है जो दाएँ हाथ से बल्लेबाजी तथा दाएँ हाथ से ही मध्यम गति की गेंदबाज़ी करते हैं।

अभी हाल ही में 20 अप्रैल 2022 को पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इन्होने इसी साल आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है।

पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते थे और इन्होने अपने दम पर कई मैच जितवाए हैं। ये आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले चौथे प्लेयर हैं।

निष्कर्ष –

आशा करता हूँ आपको मेरे द्वारा लिखा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा और आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर के बारे में बताई गयी सभी जानकारी अच्छी लगी होगी।

अगर आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा हो तो आगे और भी पढ़ते रहें और हमारी साइट mycricnews पर विजिट करते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ भी यह जानकारी जरूर शेयर करें।

Leave a Comment