आईपीएल का नाम सुनते ही सबके अंदर एक अलग ही जोश दिखती है और आईपीएल का इंतज़ार सभी लोग बेसब्री से करते हैं। इसलिए आज मैं आपको IPL Me Sabse Jyada Run किस प्लेयर ने लगाया है उसके बारे में बताने वाला हूँ।
आईपीएल यानी की रनों की बारिश जहाँ केवल हर गेंद पर बॉउंड्री लगाने की प्रयास सभी बैट्समेन की रहती है। आईपीएल एक बहुत ही रोमांचक मैच होता है क्यूंकि अंतिम गेंद तक ये बता पाना मुश्किल होता है की कौन सी टीम जितने वाली है।
आप में से ही कई लोग जनाना चाहते होंगे की आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किस प्लेयर के द्वारा लगाए गए हैं और आप इसके बारे में गूगल में भी सर्च किया होगा। आईपीएल में कई सारे रिकॉर्ड हर साल बनते और टूटते हैं।
आपने ने भी यही सर्च करके हमारे वेबसाइट पर भी विजिट किये होंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए ताकि आपको IPL Me Sabse Jyada Run किसने लगाया और टॉप 10 बैट्समेन जिसने अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं उन सभी के बारे में सभी जानकारी पता चल सकें।
Table Of Contents
आईपीएल क्या है और कब शुरुआत हुयी? (IPL kya hai)
IPL एक T20 टूर्नामेंट है जिसे हर साल इंडिया में आयोजित करवाया जाता है। इस आईपीएल मैच में भारत के अलावा अन्य देशो के भी कई खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
आईपीएल की शुरुआत अप्रैल 2008 में की गयी थी और इसकी शुरुआत BCCI और ललित मोदी के द्वारा की गयी थी। आईपीएल का आयोजन हर साल अप्रैल-मई महीनों में किया जाता है।
इस IPL टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेती है और सभी टीम में अलग अलग देश के खिलाड़ी मौजूद होते हैं और जिनमें से ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी ही होते हैं।
IPL ka full form?
IPL का फुल फॉर्म ‘Indian Premier League’ होता है। इसे हिंदी में ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ बोलते हैं।
IPL Me Sabse Jyada Run?
आईपीएल शुरू होते ही इंडिया में एक अलग ही माहौल बन जाता है क्यूंकि इंडिया के ज्यादातर लोग आईपीएल देखते हैं और हर जगह आईपीएल ही देखने को मिलता है।
अगर आप आईपीएल देखते होंगे तो आपको पता ही होगा की आईपीएल के हर मैच में कई रिकॉर्ड बनते हैं। कभी रन का रिकॉर्ड तो कभी विकेट का रिकॉर्ड और चौके- छक्के के रिकॉर्ड बनते हैं।
आईपीएल में देश विदेश के कई ऐसे बैट्समेन हैं जो आईपीएल में बहुत ही खतरनाक तरीकें से बैटिंग करते हैं जिनके हर एक शॉट देखने में मज़ा आता हैं। क्रिस गेल, कोहली, रोहित शर्मा, धोनी, रैना, जैसे कई खिलाड़ी आईपीएल में रनों की बारिश कर देते हैं।
आज के इस आर्टिकल में आपको सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर के नाम और उसके बारे में सब कुछ जानने को मिलेगा और साथ ही आपको अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर के नाम भी जानने को मिलेंगे।
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला प्लेयर का नाम?
अब आपको बताते हैं की, साल 2022 के आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किन प्लेयर ने बनाए थे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर की लिस्ट निचे दी गयी है।
Rank | Player | Match | Runs | Highest Score |
---|---|---|---|---|
1 | Jos Buttler | 17 | 863 | 116 |
2 | K L Rahul | 15 | 616 | 103* |
3 | Quinton De Kock | 15 | 508 | 140* |
4 | Hardik Pandya | 15 | 487 | 87* |
5 | Shubman Gill | 16 | 483 | 96 |
6 | David Miller | 16 | 481 | 94* |
7 | Faf Du Plessis | 16 | 468 | 96 |
8 | Shikhar Dhawan | 14 | 460 | 88* |
9 | Sanju Samson | 17 | 458 | 55 |
10 | Deepak Hooda | 15 | 451 | 59 |
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला प्लेयर की लिस्ट? (Top 10 Player)
आईपीएल में कई ऐसे प्लेयर हैं जो बहुत ही शानदार खेलते हैं और ढ़ेर सारे रन बनाते हैं जिनमें कई बड़े खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वार्नर, धोनी, आदि का नाम शामिल है।
तो आइए अब जानते हैं आईपीएल के मैच में अभी तक यानी की साल 2022 तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर कौन हैं।
Rank | Player | Runs | Match | Highest Score |
---|---|---|---|---|
1 | Virat Kohli | 6624 | 223 | 113 |
2 | Shikhar Dhawan | 6592 | 206 | 106* |
3 | David Warner | 5881 | 162 | 126 |
4 | Rohit Sharma | 5877 | 227 | 109* |
5 | Suresh Raina | 5528 | 205 | 100* |
6 | AB de Villiers | 5162 | 184 | 133* |
7 | Chris Gayle | 4965 | 142 | 175* |
8 | Robin Uthappa | 4952 | 205 | 88 |
9 | MS Dhoni | 4978 | 234 | 84* |
10 | Dinesh Karthik | 4376 | 229 | 97* |
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला Top 5 प्लेयर के बारे में?
1. Virat Kohli
विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था और एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं।
विराट कोहली महानतम बल्लेबाजों में से एक है, जिन्होंने काफी कम समय में बहुत ज्यादा रन और सेंचुरी बना दिए हैं। सेंचुरी लगाने में मामले में कोहली केवल सचिन तेंदुलकर के पीछे हैं।
विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हैं और इस टीम के कई सालों तक पूर्व कप्तान रह चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली पहले नंबर पर हैं।
2. Shikhar Dhawan
शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ था और अभी वर्तमान में एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं।
शिखर धवन बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं और साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2015 विश्व कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में, भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हैं।
शिखर धवन आईपीएल में हैदराबाद टीम की तरफ से कप्तानी कर चुके हैं और साल 2022 में पंजाब किंग्स ने ₹ 8.25 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर की लिस्ट में धवन दूसरे नंबर पर हैं।
3. David Warner
डेविड वार्नर का जन्म 27 अक्टूबर 1986 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था और एक ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और ऑस्ट्रेलियाई वनडे और टेस्ट के पूर्व कप्तान हैं।
डेविड वार्नर आईपीएल में 2014 से 2021 तक हैदराबाद की टीम की तरफ से खेल चुके हैं और इस टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर की लिस्ट में डेविड वार्नर तीसरे नंबर पर हैं।
साल 2022 की आईपीएल में वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स टीम ने ख़रीदा था और इस टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर भी थे।
4. Rohit Sharma
रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था और अभी वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट के कप्तान हैं।
रोहित शर्मा एक सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक है और इनके नाम वनडे में एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है और इन्होने वनडे में 3 डबल सेंचुरी बनाया हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल में मुबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं और आईपीएल में सबसे सफल आईपीएल कप्तान भी हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर की लिस्ट में रोहित शर्मा चोथे नंबर पर हैं।
5. Suresh Raina
सुरेश रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को मुरादनगर, उत्तर प्रदेश में हुआ था और एक भारतीय पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं।
सुरेश रैना एक आक्रामक बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। वह भारत की कप्तानी करने वाले अब तक के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से खेल चुके हैं और इस टीम में उप-कप्तान के रूप में भी काम कर चुके हैं। आईपीएल में गुजरात लायंस के कप्तान भी थे।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर की लिस्ट में सुरेश रैना पाँचवे नंबर पर आते हैं।
निष्कर्ष –
आशा करता हूँ आपको मेरे द्वारा लिखा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा और आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला प्लेयर के बारे में बताई गयी सभी जानकारी अच्छी लगी होगी।
अगर आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा हो तो आगे और भी पढ़ते रहें और हमारी साइट mycricnews पर विजिट करते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ भी यह जानकारी जरूर शेयर करें।